पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द करने का ऐलान कर दिया। यह परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।
NTA ने माना- हम जिम्मेदार
NTA के डीजी अभिषेक सिंह ने कहा कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी के लिए एजेंसी जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और नई तारीख का ऐलान अगले 6 से 8 दिनों के भीतर किया जाएगा।
NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द
इधर केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। CBI ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। NTA की ओर से बताया गया कि केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।
सवालों पर बिना जवाब दिए निकले शिक्षा मंत्री
वहीं दिल्ली में जब मीडिया ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस मामले में सवाल पूछे, तो वह बिना कोई जवाब दिए वहां से निकल गए।