पाकिस्तान की सीमा के पास एक 'आतंकवादी' हमले में ईरानी अफसर की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि इस ईरानी अफसर की गोली मारककर हत्या की गई है। ईरान के पाकिस्तान की सीमा में बैठे आतंकी समूह पर मिसाइल हमले के बाद कार्रवाई की यह घटना सामने आई है। ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बुधवार को बताया कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक सदस्य की पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा से लगे देश के अशांत दक्षिणपूर्वी प्रांत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में हुआ। ईरान द्वारा पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी समूह जैश उल-अदल के दो ठिकानों पर हमले के एक दिन बाद यह हमला हुआ है।
पाकिस्तान की सीमा के पास 'आतंकवादी' हमले में एक ईरानी अधिकारी की मौत की खबर है। ईरानी अफसर की हत्या गोली मारकर की गई।
Comments (0)