भोपाल - मध्य प्रदेश के धार भोजशाला मामले को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने फैसले का स्वागत करते हुए इसे “सत्य और सनातन की जीत” बताया।
सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि “सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता, यह आज फिर एक बार साबित हुआ है।” उन्होंने कहा कि भारत के सनातन हिंदू धर्म पर इतिहास में लगातार आक्रमण हुए, मंदिर तोड़े गए और हिंदुओं पर अत्याचार किए गए, लेकिन इसके बावजूद हिंदू समाज अपनी संस्कृति और धर्म के लिए लगातार संघर्ष करता रहा।
भोजशाला के लिए सनातनियों ने लंबे समय तक संघर्ष किया
भाजपा विधायक ने कहा कि धार भोजशाला के लिए भी सनातनियों ने लंबे समय तक संघर्ष किया और न्यायालय पर उनका विश्वास बना रहा। उनके मुताबिक, आज उसी विश्वास और सत्य की जीत हुई है। उन्होंने उन लोगों को भी नमन किया जिन्होंने सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष और बलिदान दिया। भाजपा विधायक ने कहा कि यह केवल एक कानूनी जीत नहीं, बल्कि सनातन परंपरा की जीत है।
मुस्लिम समाज भी सत्य को स्वीकार करेगा
अपने बयान में रामेश्वर शर्मा ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुस्लिम समाज भी सत्य को स्वीकार करेगा और जिन मंदिरों को मुगल शासकों के दौर में नुकसान पहुंचाया गया, उन्हें वापस करके भाईचारे और दोस्ती का संदेश देगा। धार भोजशाला का मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक और धार्मिक चर्चा का केंद्र रहा है। इस मामले को लेकर अलग-अलग पक्षों की ओर से लगातार दावे किए जाते रहे हैं। फैसले के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। रामेश्वर शर्मा ने धार भोजशाला के फैसले को सनातन और सत्य की बड़ी जीत बताते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण करार दिया है।