उच्च शिक्षा विभाग के तहत प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों और एनसीटीई पाठ्यक्रम संचालित कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से 30 जून 2026 तक चलेगी।
तीन चरणों में होगा एडमिशन प्रोसेस
- इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए इसे तीन चरणों में विभाजित किया गया है:
- दो केंद्रीकृत चरण
- एक CLC (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) चरण
ePravesh ऐप से ऑनलाइन पंजीयन
- विद्यार्थी घर बैठे मोबाइल ऐप ePravesh और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर सकेंगे।
- पंजीयन आज से शुरू
- विकल्प चयन 1 मई से प्रारंभ
पंजीयन शुल्क में बदलाव
- NCTE एवं पारंपरिक पाठ्यक्रमों के लिए ₹100 शुल्क
- पोर्टल शुल्क पूरी तरह समाप्त
- प्रथम चरण में छात्राओं से कोई शुल्क नहीं
- द्वितीय चरण से सभी के लिए ₹150 शुल्क लागू
हेल्प सेंटर और सहायता व्यवस्था
- जो विद्यार्थी स्वयं पंजीयन नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए:
- सभी कॉलेजों में निःशुल्क हेल्प सेंटर
- 24×7 हेल्पलाइन और टोल-फ्री सुविधा
- ऑनलाइन हेल्पडेस्क उपलब्ध
NEP-2020 के तहत नया बदलाव
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप इस बार एक नया प्रावधान जोड़ा गया है:
- अन्य संकाय में प्रवेश के लिए साक्षात्कार आधारित पात्रता
- 27 अप्रैल से 14 मई 2026 तक वॉक-इन इंटरव्यू
- मेजर विषय के आधार पर प्रवेश, माइनर और मल्टी डिसिप्लिनरी विषय चयन की सुविधा
मेरिट लिस्ट और एडमिशन शेड्यूल
- प्रथम आवंटन सूची: 20 मई 2026
- द्वितीय सूची: 7 जून 2026
- तृतीय सूची: 23 जून 2026