मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी का असर लगातार बना हुआ है और लोग झुलसाने वाली धूप से परेशान हैं। छतरपुर जिले के खजुराहो में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक रहा। राज्य के आधे से ज्यादा इलाकों में तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया है।
मप्र के 11 इलाकों में हीट वेव का असर
भोपाल मौसम केंद्र ने अगले 16 घंटों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार ग्वालियर और निवाड़ी समेत कई जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 27 अप्रैल को विदिशा, नर्मदापुरम, झाबुआ और छिंदवाड़ा सहित 11 क्षेत्रों में हीट वेव का असर रहने की चेतावनी दी गई है। गुना और उमरिया में रात के समय गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
एमपी के सबसे गर्म शहर
शहर (जिला) | तापमान (°C)
खजुराहो (छतरपुर) | 45.0
नौगांव (छतरपुर) | 44.6
विदिशा / बैरसिया (भोपाल) | 44.5
सागर / नर्मदापुरम | 44.4
दमोह | 44.2