मध्यप्रदेश में विन्ध्य विकास प्राधिकरण में नई नियुक्तियां की गई हैं। पंचूलाल प्रजापति को अध्यक्ष बनाया गया है। राज्यपाल के आदेश पर योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अवर सचिव द्वारा यह आदेश जारी किया गया। इसके साथ ही डॉ. अजय सिंह और संजय तीर्थानी को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
मनगवां से विधायक रह चुके हैं पंचूलाल
पंचूलाल प्रजापति रीवा जिले की मनगवां विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2018 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था और अपने कार्यकाल के दौरान स्थानीय मुद्दों और विधानसभा की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
2023 चुनाव में नहीं मिला टिकट
2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। इसके बाद से वे संगठन और राजनीतिक पदों को लेकर सक्रिय नजर आ रहे थे।