भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशी बाई का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया है. उन्होंने आज सुबह भोपाल के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) में अंतिम सांस ली।मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त चौहान परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कमलनाथ ने एक्स पर जताया दुख
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूजनीय माताजी काशी बाई के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।उन्होंने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।कमलनाथ ने अपने संदेश में कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं चौहान परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।