उत्तरप्रदेश के वाराणसी हो रही Y-20 सम्मलेन के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की शिरकत। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस पर जमकर बरसे। बीजेपी के दिग्गज नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वोटरों को ‘राक्षस’ बताए जाने पर तीखा हमला बोला। युवा एवम खेल मंत्री ठाकुर ने आगे कहा कि, जिसके अंदर जो छिपा है, वह दिखता है।
40 करोड़ परिवारों को कांग्रेस बता रही "राक्षस "
पहुंचे युवा एवम खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, कांग्रेस की हकीकत सामने आई है, जो 40 करोड़ परिवार भारतीय जनता पार्टी को वोट करते हैं उनको कांग्रेस राक्षस कह रही है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए आगे कहा कि, इससे यह दर्शाता है कि, कांग्रेस लोकतंत्र को कुचलने का काम एमरजेंसी के वक्त करती थी। अब 2 बार लगातार हारी तो भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वाले लोगों को राक्षस कह रही है।
स्पेस में लगातार भारत की ताकत बढ़ रही है
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंद्रमा-3 को लेकर इसरो को मिल रही उपब्धियों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, स्पेस में लगातार भारत की ताकत बढ़ रही है। स्पेस सेक्टर में हमारे वैज्ञानिकों ने जो करके दिखाया है। वह भारत को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा रहा है। रिसर्च और स्पेस के क्षेत्र में भारत एक नया आयाम स्थापित कर रहा है। आगे बोलते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि, अभी यह शुरुआत है, भारत का जो नया दौर शुरू हुआ है। यह युवाओं की काबिलियत पर है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, काश यह पिछले 40 –50 साल पहले कांग्रेस के शासन में हुआ होता तो भारत कहां से कहां होता?
Comments (0)