पीएम मोदी ने एक बार फिर विपक्षी गठबंधन पर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि, विपक्षी गठबंधन ने भले ही अपना नाम संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) से बदलकर ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) रख लिया है, लेकिन वह अपने ''भ्रष्टाचार और कुशासन के पापों'' को नहीं धो पायेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, NDA के 45 सांसदों की बैठक को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि, सत्तारूढ़ गठबंधन समाज और देश की सेवा कर रहा है तथा लोगों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहा है।
PM ने कहा कि, विपक्षी गठबंधन ने भले ही अपना नाम इंडियन रख लिया है, लेकिन वह अपने भ्रष्टाचार और कुशासन के पापों को नहीं धो पायेगा।