RSS के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिंदवी स्वराज स्थापना दिवस महोत्सव के कार्यक्रम को किया संबोधन। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज के परिकल्पना को वर्तमान में शासन में बैठे हुए लोग ( केंद्र सरकार ) पूरा कर रहे हैं। दत्तात्रेय होसबोले ने आगे कहा कि, वो ( पीएम मोदी ) उस परिकल्पना के चीजों को जमीन पर उतारने और लागू करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि, शिवाजी महाराज को एक क्षेत्र में बांधने की कोशिश की गई।