यूपी के संभल में आज पीएम मोदी ने कल्कि धाम का शिलान्यास किया है। इस दौरान कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी जैसा दूसरा आज तक नहीं हुआ है न भूतो न भविष्यती। कृष्णम ने कहा कि, आज जिस श्रद्धा भाव से पीएम मोदी ने श्री कल्कि धाम की भूमि को नमन किया है। मेरा मानना है कि, न तो अतीत में कोई था और न ही भविष्य में नरेंद्र मोदी जैसा कोई दूसरा पीएम हो सकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि, मैं प्रमोद कृष्णम को एक राजनैतिक व्यक्ति के रूप में दूर से जानता था लेकिन जब कुछ दिन पहले उनसे मुलाकात हुई तो पता चला कि, वे ऐसे धार्मिक-अध्यात्मिक कार्यों में कितनी मेहनत से लगे रहते हैं।