श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उत्तर प्रदेश स्थित संभल में श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह से पहले कहा कि, यहां लाखों भक्त मौजूद रहेंगे। विश्वभर कल्कि धाम से पीएम मोदी को सुनने का इंतजार कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि, यह हमारे देश और 'सनातन धर्म' के लिए गर्व का क्षण है। पीएम मोदी आज यानी की सोमवार को यहां श्री कल्कि धाम का शिलान्यास करने आ रहे हैं।
आचार्य ने कहा कि, अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बना। संभल में कल्कि धाम का मंदिर बनेगा। पीएम मोदी सतयुग से कलयुग के सेतु बने हैं।