यूपी की राजधानी लखनऊ में ओबीसी सम्मेलन के दौरान समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूते से हमला हुआ है। आरोप है कि, अभिमन्यु यादव नामक एक शख्स ने सपा नेता मौर्य पर जूता फेंका है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि, आरोपी अभिमन्यु यादव ने कथित रूप से स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूता क्यों फेंका? जूता फेंकने के बाद आरोपी को ओबीसी सम्मेलन में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने खूब पीटा। वहीं सपा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी झड़प हुई हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूते से हमला हुआ है। आरोप है कि, अभिमन्यु यादव नामक एक शख्स ने सपा नेता मौर्य पर जूता फेंका है।
Comments (0)