होली के मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे। आपको बता दें कि, पूरा यादव परिवार पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ सैफई में पहुंचा। यहां पूरे यादव परिवार का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान पूरे यादव परिवार ने फूलों वाली होली खेली।
शिवपाल यादव ने कहा कि, आपस में भाईचारा बनाए रखें। भारतीय जनता पार्टी से लोग परेशान हैं। बीजेपी के वादे झूठे और खोखले हैं। जनता यूपी में सपा को जिताएगी।