कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस दिनों केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के दौरे पर हैं। रविवार (20 अगस्त) को उन्होंने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद करते हुए ट्वीट किया।
ट्विटर पर शेयर किया भावुक वीडियो
राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं। हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज सुन रहा हूं।"पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 20, 2023
आपके निशान मेरा रास्ता हैं - हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं। pic.twitter.com/VqkbxoPP7l
प्रार्थना सभा का किया आयोजन
कांग्रेस सांसद ने जो वीडियो शेयर की उसमें राजीव गांधी की फोटो भी है। इससे पहले उन्होंने लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर पैंगोंग त्सो झील के तट पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। यहां पुष्पांजली अर्पित कर राहुल गांधी ने अपने पिता को याद किया।पैंगोंग झील तक की मोटरसाइकिल की सवारी
राहुल गांधी ने शनिवार को लद्दाख में लेह से पैंगोंग झील तक मोटरसाइकिल की सवारी की थी। अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने और जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद राहुल गांधी का इस क्षेत्र का पहला दौरा है।Read More: Chandrayaan-3 को लेकर आई एक गुड न्यूज, प्रोपल्शन मॉड्यूल में 150 किलोग्राम से ज्यादा ईंधन बाकी