देश में इस समय लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। जिसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच खूब बयानबाजी देखने को मिल रही हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज यानी की बुधवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इसके बाद बीजेपी नेता आज यूपी के तराई इलाकों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए सभाएं करेंगे।
बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर आज डुमरियागंज में भाजपा के उम्मीदवार जगदंबिका पाल के नामांकन रोड शो कार्यक्रम में शामिल होंगे।