आज यानी की गुरुवार (11 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर जुटे लोगों को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में ईडी, एनआईए और अन्य एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
ईद-उल-फितर के मौके पर अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि, कोई भी अगर दंगा करने आता है तो आप चुप-चाप रहिए, अपना माथा ठंडा रखिए।