दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। एलजी वीके सक्सेना ने पत्र लिखकर दिल्ली सरकार के वित्त से संबंधित सीएजी की पांच रिपोर्ट को दिल्ली विधानसभा में पेश करने को कहा है। सक्सेना ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि, वे वित्त मंत्री को राज्य के वित्त से संबंधित महत्वपूर्ण रिपोर्टों को "शीघ्रता से संसाधित" करने की सलाह दें ताकि उन्हें दिल्ली विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में पेश किया जा सके।
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर दिल्ली सरकार के वित्त से संबंधित सीएजी की पांच रिपोर्ट को दिल्ली विधानसभा में पेश करने को कहा है।