बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौत पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की विवादित टिप्पणी से चुनावी माहौल गरमा गया है। हालांकि, कांग्रेस नेत्री श्रीनेत ने सफाई दी कि, यह टिप्पणी उन्होंने नहीं की, बल्कि उनके X अकाउंट से किसी और ने पोस्ट की है। वहीं इस टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी सख्त रुख दिखाया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि, देवभूमि हिमाचल की बेटी कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की ओर से की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।