आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया है। बता दें कि, गठबंधन के तहत अखिलेश यादव की पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा भी हो चुका है, जिसके तहत कांग्रेस राज्य में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं अब AIMIM की तरफ से ऐसी घोषणा कर दी गई है, जो इस गठबंधन की नींद उड़ा सकती है।
AIMIM नेता सैय्यद असीम वकार ने कहा है कि, उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर प्रत्याशी उतारने पर विचार करने जा रही है।