जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने नेशनल कान्फ्रेंस पार्टी के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला को लेकर दावा किया था कि, वे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सीक्रेट मीटिंग करते हैं। वहीं अब इस पर फारूक अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए कहा है कि, जब मैं उनके ऐसे बयान सुनता हूं तो मुझे हैरानी होती है। उन्होंने आगे कहा था कि, अगर मुझे पीएम मोदी या अमित शाह से मिलना है तो मैं दिन में मिलूंगा, रात में क्यों मिलूंगा?
नेशनल कान्फ्रेंस पार्टी के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, मैं जरूर गुलाम नबी आजाद साहब की इज्जत करता हूं, लेकिन मुझे हैरानी होती है।