कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस रोजगार के अवसर बढ़ाने, उद्यमशीलता को सक्षम बनाने और युवाओं की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए ठोस कदम उठाकर 'रोजगार क्रांति' की शुरुआत करेगी। खरगे ने कहा कि कांग्रेस गारंटी देती है कि युवाओं का भविष्य अंधकारमय से उज्ज्वल हो जाएगा। उन्होंने 'युवा न्याय' की गारंटी दोहरायी, जिसे पार्टी ने सत्ता में आने पर लागू करने का वादा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस पार्टी युवा न्याय गारंटी के माध्यम से 'रोजगार क्रांति' लाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस रोजगार के अवसर बढ़ाने, उद्यमशीलता को सक्षम बनाने और युवाओं की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए ठोस कदम उठाकर 'रोजगार क्रांति' की शुरुआत करेगी।