महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण पर विधानसभा में विधेयक के पास होने के बाद अब मुस्लिम नेता भी रिजर्वेशन की मांग उठाने लगे हैं। इसी क्रम में AIMIM नेता वारिस पठान ने 5 फीसदी मुस्लिम आरक्षण की मांग उठाते हुए कहा कि, बीजेपी और पीएम मोदी का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का नारा एक जुमला है। उन्होंने भगवा दल मुसलमानों को शिक्षित एवं मजबूत बनाना ही नहीं चाहता।
वारिस पठान ने कहा कि, हमारी मांग गलत नहीं है। हम 5 फीसदी अरक्षिण मुस्लिम समाज की तरफ से शिक्षा के लिए मांग रहे हैं।