लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं। जयंत चौधरी अखिलेश यादव का साथ छोड़कर चले गए हैं। वहीं अब समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का भी सपा से मोह भंग हो गया हैं। इसी बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है।
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे।