जब से बिहार में नीतीश कुमार ने बीजेपी संग मिलकर सरकार बनाई और एनडीए में शामिल हुए। तभी से बिहार में नेताओं द्वारा एक दूसरे पर खूब बयानबाजी की जा रही है। इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, हमारा मानना है कि, 2जी का मतलब दूसरे जनरेशन के राजनेता, 3जी का मतलब तीसरी पीढ़ी के राजनेता और 4जी का मतलब चौथी पीढ़ी के राजनेता हैं।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, लालू यादव 2005 से लगातार चुनाव हार रहे हैं। बीच-बीच में नीतीश कुमार उन्हें लाइफलाइन देते थे, लेकिन अब कोई लाइफलाइन देने वाला नहीं है।