मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष केंद्र सरकार को घेर रहा हैं। इसे लेकर संसद में भी इस मामले को लेकर भीषण हंगामा जारी हैं। इसी बीच मणिपुर मुद्दे को लेकर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर तीखा निशाना साधा हैं। बीजेपी नेत्री ने कहा कि, मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी दल चर्चा में हिस्सा लेना ही नहीं चाहता। उन्होंने आगे कहा कि, जब आज यह मुद्दा संसद में उठाया गया तो विपक्ष चर्चा से भागता नजर आ रहा है। मैं विपक्ष के इस व्यवहार से दुखी हूं।
मणिपुर मुद्दे को लेकर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर तीखा निशाना साधा हैं।