देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है। अब राजनीतिक दलों का फोकस तीसरे चरण पर है। इस बीच सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी जनता के बीच जा रहे हैं और उनसे समाजवादी पार्टी को वोट करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन इटावा की जसवंत नगर विधान सभा में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने समाजवादी पार्टी की जगह बीजेपी को जितवाने की अपील कर डाली।
समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सपा के खुले मंच से आम कार्यकर्ताओं व जनता से भारतीय जनता पार्टी को बहुत अच्छे मार्जन से जिताने की अपील की।