फिल्म गदर- 2 की सफलता के बाद फिल्म अभिनेता सनी देओल चर्चा में हैं। इसी बीच सनी देओल ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि, वह 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। बीजेपी सांसद ने कहा कि, अभिनेता बने रहना ही मेरा चुनाव है। मुझे लगता है कि, मैं बतौर एक्टर देश सेवा करूं, जो मैं करता आ रहा था। इसके अलावा देओल ने कहा कि, आप कोई भी एक काम ही कर सकते हैं। एक साथ कई सारे काम करना असंभव है। मैं जिस सोच के साथ राजनीति में आया था, वो सारे काम मैं बतौर एक्टर रहते हुए भी कर सकता हूं।
सनी देओल ने कहा कि, अभिनेता बने रहना ही मेरा चुनाव है। मुझे लगता है कि, मैं बतौर एक्टर देश सेवा करूं, जो मैं करता आ रहा था।