संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में गिरफ्तार लोगों में ललित झा को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला ललित कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में लंबे समय तक किराए पर मकान लेकर रहा था। उसके बारे में सरकारी वकील ने दलील दी कि झा इस घटना का मास्टररमाइंड है।
कोलकाता में ट्यूशन पढ़ाता था ललित झा
ललित झा लंबे समय तक कोलकाता में रहा है और यहां एशिया के सबसे बड़े बाजारों में शुमार बड़ा बाजार इलाके के एक घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करता था। हालांकि वह बिहार का मूल निवासी है और वारदात को अंजाम देने से पहले 10 दिसंबर को उसने पूरे परिवार को घर भेज दिया था।थाने में किया सरेंडर
संसद की सुरक्षा में सेंध के बाद वह राजस्थान फरार हो गया। लेकिन जब पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश देने लगी तो गुरुवार को उसने संसद के पास कर्तव्य पथ पर एक पुलिस स्टेशन में खुद आकर सरेंडर किया। मामले में एक महिला सहित पांच लोगों पर एंटी-टेरर लॉ अनलॉफुल ऐक्टिविटीज (प्रिवेंशन) ऐक्टं (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं।भगत सिंह से था प्रेरित
झा स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह से प्रेरित था। उसने संसद के बाहर धुएं के केन लगाने वाले आरोपियों के वीडियो शूट किए। मीडिया कवरेज सुनिश्चित करने के लिए वीडियो को एक एनजीओ संस्थापक को सौंप दिया। उसके बाद सभी के फोन लेकर राजस्थान फरार हो गया था और वही सबके फोन जला दिए थे।Read More: तीन दिवसीय भारत दौरे पर ओमान के सुल्तान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
Comments (0)