केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर पलटवार किया है। बीजेपी नेत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, मुझे खुशी है कि, राहुल गांधी बिना वायनाड गए अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और सपा-बसपा का सहयोग भी नहीं लेंगे। इरानी ने कहा कि, उन्हें इस बात की तत्काल घोषणा कर देनी चाहिए।
स्मृति इरानी ने कहा कि, जयराम रमेश राहुल गांधी से कह दें कि, सीईसी के माध्यम से घोषणा करवा दें कि, राहुल गांधी बिना अखिलेश यादव और मायावती के सहयोग के और बिना वायनाड गए चुनाव लड़ेंगे।