बीजेपी ने बिहार में हाल में हुई अपराधिक घटनाओं को लेकर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा हैं। भाजपा ने कहा कहा कि, वह ( नीतीश) देश का पीएम बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन अपने राज्य की कानून-व्यवस्था भी नहीं संभाल पा रहे हैं। नीतीश कुमार हाल ही में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली गए थे, इस संदर्भ में बीजेपी के सीनियर नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, क्या यह सचमुच पूर्व पीएम के प्रति उनके प्रेम का प्रदर्शन था या फिर वे अपने सहयोगियों को कुछ दिखाना चाहते थे।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, बिहार में आतंक का राज है। रेत माफिया के कारण लोग डर के साये में जी रहे हैं।