ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, 1 दिसंबर को यूपी विधानसभा में सत्र के दौरान अखिलेश यादव गोमती रिवर फ्रंट से जुड़े सवालों पर सीएम योगी ने सिलिसिलेवार तरीके से जवाब दिया था। राजभर ने कहा कि, अखिलेश यादव ने कैसे-कैसे लूटा था। अगर किसी के खिलाफ 330 और 504 भी हो जा रहा है तो उसे पुलिस पकड़ ले जाती है, ऐसे में अखिलेश कैसे बच जा रहे हैं।
राजभर ने कहा कि, अखिलेश यादव दिन में बीजेपी के खिलाफ बोलते हैं और रात में गुलदस्ता लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी के पास शरणम गच्छामि करते हैं।