पृथ्वी पर जितने भी सागर हैं, उनमें कई किमी नीचे होने वाली हरेक हलचल अब मिनटों में पता चल जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (इनक्वॉइस) ने देश की पहली सिनर्जिस्टिक ओशन ऑब्जर्वेशन प्रिडिक्शन सर्विस (सिनोप्स) लैब बनाई है। यह महासागरों में संभावित भूकंप व सुनामी के संकेत एक घंटे पहले दे देगा। तूफान, चक्रवात आने की सूचना तीन-चार दिन पहले मिल जाएगी। बड़ी बात है कि सिनोप्स हिंद और प्रशांत महासागर क्षेत्र के साथ ही दुनियाभर में इन सूचनाओं के लिए मौजूद प्रणालियों में सबसे उन्नत है। ये सिस्टम मछुआरों को यह भी बताएगा कि किस दिशा में सबसे ज्यादा मछलियां हो सकती हैं। इस लैब से मालदीव, श्रीलंका जैसे देशों को भी मदद मिलेगी।
पृथ्वी पर जितने भी सागर हैं, उनमें कई किमी नीचे होने वाली हरेक हलचल अब मिनटों में पता चल जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने देश की पहली सिनर्जिस्टिक ओशन ऑब्जर्वेशन प्रिडिक्शन सर्विस (सिनोप्स) लैब बनाई है।
Comments (0)