हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत चली। बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंडी सीट से पार्टी का टिकट दिए जाने पर पार्टी अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के द्वारा की गई पोस्ट को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है।
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत चली।