नई दिल्ली. हाल ही में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी की चुनावी जीत के बाद नए चेहरों को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपे जाने के बाद ज्यादातर लोगों को अचरज हुआ. इसके बारे में कई तरह के सवाल उठाए गए. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस कदम के बारे में पार्टी के संदेश पर बात की. पीएम मोदी से यह पूछा गया था कि भाजपा ने तीनों राज्यों में अपेक्षाकृत नए और अनजान चेहरे को मुख्यमंत्री बनाया है. इसका क्या संदेश है? इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश का एक दुर्भाग्य रहा है कि जो लोग अपनी वाणी से अपनी बुद्धि और अपने व्यक्तित्व से सामाजिक जीवन में प्रभाव पैदा करते हैं, उनमें से एक बहुत बड़ा वर्ग एक घिसी-पिटी, बंद मानसिकता में जकड़ा हुआ है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने इसकी वजह का खुलासा किया.