महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि उन्होंने शिवसेना से इसीलिए बगावत की क्यों कि उद्धव ठाकरे ने बाल ठाकरे की विचारधारा को त्याग दिया था। उन्होंने ये भी कहा कि उद्धव ठाकरे हमें घरेलू सहायक समझने लगे थे। नागपुर के रामटेक में शिवसेना कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि वो मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे लेकिन बाल ठाकरे की विचारधारा से समझौता होते देख उन्हें विद्रोह करना पड़ा।
महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि उन्होंने शिवसेना से इसीलिए बगावत की क्यों कि उद्धव ठाकरे ने बाल ठाकरे की विचारधारा को त्याग दिया था।