लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने भी अपनी कमर कस ली है। वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को ही मंडी संसदीय सीट से दोबारा चुनाव लड़ाने की कवायद ने जोर पकड़ लिया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में गठित कमेटी भी प्रतिभा सिंह को मनाने के हक में है। इसके साथ ही आंतरिक सर्वे में भी प्रतिभा सिंह को ही मंडी से सशक्त प्रत्याशी माना जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश की मंडी से कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी का टिकट मिलने के बाद कांग्रेस के साथ भाजपाई भी सकते में हैं।