22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इसी दिन राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। लगभग 500 सालों के बाद अब प्रभु श्रीराम का मंदिर वापस से बनने जा रहा है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत देशभर के तमाम दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे। इस सब के बीच राम मंदिर पर जमकर राजनीति भी देखने को मिल रही हैं।
अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने आगे कहा कि, मुख्य मुद्दा जन्मभूमि का था। अयोध्या में मंदिरों की कोई कमी नहीं है।