कोलकाता: अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत गुरुवार रात भवानीपुर निवासी अर्नब कांति दास द्वारा दर्ज कराई गई।
X पोस्ट को लेकर उठे सवाल
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अभिषेक बनर्जी ने अपने X पोस्ट में गुजराती समुदाय को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। शिकायतकर्ता का दावा है कि पोस्ट में “Bangla Birodhi Gujarati Gang” जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे समुदाय विशेष की भावनाएं आहत हुई हैं।
शिकायत पत्र में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका
शिकायतकर्ता ने अपने पत्र में कहा है कि एक सांसद और राष्ट्रीय स्तर के नेता द्वारा इस तरह की टिप्पणी सामाजिक सौहार्द और देश की एकता के खिलाफ मानी जा सकती है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि ऐसी टिप्पणियां समाज में राजनीतिक तनाव और हिंसा को बढ़ावा दे सकती हैं।


केंद्र और चुनाव आयोग को चुनौती देने का भी जिक्र
शिकायत पत्र में अभिषेक बनर्जी के उस बयान का भी जिक्र किया गया है, जिसमें कथित तौर पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को चुनौती देने जैसी बात कही गई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।