नई दिल्ली - भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीमा सुरक्षा बल के अलंकरण समारोह में शामिल हुए और जवानों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अलंकरण समारोह अडिग निष्ठा, कर्तव्य परायणता और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक है।
24 घंटे देश की सीमाओं की सुरक्षा कर सके
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, आज हम सब जानते हैं कि 1965 के युद्ध के बाद सीमा सुरक्षा व्यवस्था में जो कमियां थीं, उनका गहन अध्ययन किया गया। इसके बाद ऐसे बल की आवश्यकता महसूस की गई जो शांतिकाल में भी 24 घंटे देश की सीमाओं की सुरक्षा कर सके।
BSF की भूमिका को बताया अहम
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता शाह ने कहा कि Border Security Force की स्थापना के बाद से इस बल ने धीरे-धीरे देश की सीमाओं को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि, बीएसएफ ने पूरे देश की सीमाओं को सुरक्षित कर देशवासियों को निश्चिंत करने का काम किया है। पूरा देश इसकी प्रशंसा करता है।
जवानों के साहस और समर्पण को किया सलाम
अमित शाह ने सीमा पर तैनात जवानों के त्याग और वीरता को देश की सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत बताया। केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि बीएसएफ के जवान हर परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं और उनका समर्पण पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा है।