कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार की महत्वाकांक्षी अन्नपूर्णा भंडार योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी समस्या सामने आई है। राज्य की कई महिलाओं ने शिकायत की है कि योजना के लिए जरूरी ऑनलाइन लिंक खुल नहीं रहा है, जिसके कारण वे आवेदन पूरा नहीं कर पा रही हैं। बताया जा रहा है कि जारी डीबीटी लिंक पर अत्यधिक ट्रैफिक आने की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई। बड़ी संख्या में यूजर्स एक साथ पोर्टल पर लॉगिन करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे सर्वर जवाब देना बंद कर दिया।
‘Error 500’ से बढ़ी परेशानी
महिलाओं का आरोप है कि गुरुवार सुबह 7 बजे तक भी भारत आधार सीडिंग नामांकन का विकल्प नहीं खुल रहा था। लिंक पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर 'Error 500’ दिखाई दे रहा है। तकनीकी समस्या इतनी गंभीर है कि लाभार्थी आधार नंबर दर्ज करने से पहले ही पोर्टल एरर दिखा रहा है, जिससे आवेदन प्रक्रिया अधूरी रह जा रही है।
अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए DBT लिंक कैसे करें?
योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को अपने बैंक खाते को DBT से लिंक करना जरूरी है। इसके लिए यह प्रक्रिया अपनानी होगी:
Step 1: NPCI वेबसाइट पर जाएं
NPCI आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: ग्राहक विकल्प चुनें
होमपेज पर जाकर विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3: भारत आधार सीडिंग नामांकन पर क्लिक करें
यहां भारत आधार लिंकिंग पंजीकरण नाम का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
Step 4: आधार सीडिंग/डी-सीडिंग विकल्प चुनें
अब आधार सीडिंग/डी-सीडिंग ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 5: आधार नंबर दर्ज करें
अपना आधार नंबर दर्ज करें और आधार सीडिंग के लिए अनुरोध विकल्प चुनें।
Step 6: सही विकल्प का चयन करें
पहली बार DBT लिंक कर रहे हैं तो नई सीडिंग चुनें।
* अगर उसी बैंक के दूसरे खाते में DBT जुड़ा है तो उसी बैंक के भीतर ट्रांसफर विकल्प चुनें।
* एक बैंक से दूसरे बैंक खाते में DBT ट्रांसफर करने के लिए दूसरे बैंक खाते में स्थानांतरण चुनें।
Step 7: बैंक और खाता विवरण भरें
अब बैंक सूची से अपने बैंक का चयन करें और नया बैंक खाता नंबर दर्ज करें। आवश्यक विकल्प चुनने के बाद चेकबॉक्स पर क्लिक कर जमा करें करें।
Step 8: OTP से करें कन्फर्म
आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP दर्ज कर Confirm पर क्लिक करें। इसके बाद DBT प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
तकनीकी समस्या से लाभार्थियों की चिंता बढ़ी
वेबसाइट क्रैश होने के कारण हजारों महिलाएं योजना के लिए आवेदन नहीं कर पा रही हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि तकनीकी दिक्कत कब दूर होगी और आवेदन प्रक्रिया सामान्य कब होगी।