नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्रीअनुराग सिंह ठाकुर ने राज्यपाल का पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाज से अभिनंदन किया।
हिमाचली परंपरा के साथ राज्यपाल का अभिनंदन
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मुलाकात कर उनका पारंपरिक हिमाचली रीति से अभिनंदन किया।उन्होंने राज्यपाल के साथ हुई इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
हिमाचल के विकास के लिए प्रयासों की सराहना
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के हिमाचल प्रदेश के विकास और कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल के नित उत्थान और कल्याण के प्रति राज्यपाल के सकारात्मक कार्य एवं प्रयास अभिनंदनीय हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक्स पर पोस्ट के जरिए मुलाकात की जानकारी साझा की।