जयराम रमेश ने INDI गठबंधन में बहुजन समाज पार्टी की एंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, बीजेपी को हराने के लिए मायावती साथ आएं। इंडी गठबंधन में मायावती का स्वागत है। रमेश ने आगे कहा कि, हमारे देश में आज सबसे बड़ा मुद्दा किसानों पर हो रहा अत्याचार है। मोदी सरकार किसानों को नजअंदाज कर रहे हैं। हमारी पार्टी इस पर गंभीर है।
जयराम रमेश ने कहा कि, राहुल गांधी और खड़गे ने इस पर किसानों के साथ हैं। जयराम रमेश ने यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि, अलायंस के लिए संतुलित खुशी जरूरी है।