बिहार के सीवान पहुंचे राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, 17 महीने में जो मैंने करके दिखाया है, उसी से नीतीश जी घबरा गए थे और फिर उन्होंने पलटी मार दी।
तेजस्वी यादव ने कहा कि, लोग कहते हैं कि, राजद एमवाई समीकरण की पार्टी है, लेकिन मैं कहता हूं कि, ये माई और बाप दोनों की पार्टी है।