दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम के संविदा कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मैंने सबको ये गारंटी दिया था की कर्मचारियों को नियमित करूंगा, वो आज मैं कर रहा हूं। सीएम ने कहा कि मैं जो कहता हूं, वो करता हूं। नियमित करना बहुत बड़ा काम है। बाकि लोगों को भी नियमित किया जायेगा। थोड़ा समय लग सकता है लेकिन सबको नियमित किया जायेगा।
‘एक तारिख को मिल जायेगी सेलरी’
उन्होंने कहा कि अब आप लोगों के अकाउंट में एक तारीख को सेलरी मिल जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी में कर्मचारी वहीं है और अधिकारिकारी भी वहीं हैं। अगर कुछ बदला है तो वो है, MCD की सरकार। उन्होंने कहा कि अब ईमानदार सरकार है। इसलिए सबको टाइम से सैलरी मिल जाती है।‘दिल्ली को साफ सुथरी दिल्ली बनाएं’
दिल्ली के सीएम ने कहा कि “पहले 70 प्रतिशत कर्मचारियों का समय धरना देने में निकल जाता था। कर्मचारी निराश रहते थे, लेकिन अब सभी कर्मचारी खुश हैं, क्योंकि सबको समय से तन्खा मिल जाती है। आप लोगों की जिम्मेदारी है की दिल्ली को साफ सुथरी दिल्ली बनाएं। मुझे भरोसा है की आप सभी लोग ऐसा करेंगे। आने वाले दिनों में देश का सबसे साफ शहर दिल्ली बनेगा, मुझे भरोसा है।आज मुझे यकीन हो गया है कि MCD को लेकर जितनी Guarantee दी थी, वो सभी पूरी होगी।
— AAP (@AamAadmiParty) August 21, 2023
370 कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई जिनका नियमतिकरण हो रहा है। बाकियों का भी करेंगे, बस थोड़ा समय लगेगा।
दो महीने से कर्मचारियों को 1 तारीख़ को तनख्वाह मिल रही है।
इससे पहले ऐसा सिर्फ 2010 में हुआ था।… pic.twitter.com/4g0V2up6u1
Read More: 'बड़े नेताओं को मेरी वेशभूषा और तिलक से चिढ़', CWC में शामिल नहीं करने पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम
Comments (0)