हाजीपुर - आपने राजकुमार राव की फिल्म शादी में जरूर आना तो देखी ही होगी, इसी फिल्म की तरह ही एक मामला बिहार से सामने आया है। बता दें कि, बिहार वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र से पति-पत्नी और वो का कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। 46 वर्षीय अमन कुमार ने अपनी BPSC शिक्षिका पत्नी गुंजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा
अमन का दावा है कि पत्नी को पढ़ाने और नौकरी दिलाने के लिए उन्होंने अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी, लेकिन नौकरी मिलने के बाद पत्नी ने उन्हें और उनके 10 वर्षीय बेटे को छोड़ दिया। दोनों की शादी वर्ष 2013 में में हुई थी। दोनों का 10 साल का एक बेटा भी है। शादी के समय गुंजन इंटरमीडिएट पास थी और आगे पढ़ाई कर शिक्षिका बनना चाहती थी।
पति ने पत्नी को मजदूरी करके पढ़ाया
आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद पति ने पत्नी की पढ़ाई नहीं रुकने दी। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले पति का आरोप है कि पत्नी को पढ़ाने के लिए उसने अपनी जमीन तक बेच दी। इसके बाद गुंजन ने ग्रेजुएशन, बीएड और बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी की। बीपीएससी TRE-02 परीक्षा में गुंजन का चयन मिडिल स्कूल की शिक्षिका के रूप में हुआ।
पत्नी निकली बेवफा...
उसकी पोस्टिंग वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड स्थित यूएमएस मोहनपुर धर्मपुर विद्यालय में हुई। प्रशिक्षण के दौरान गुंजन की नजदीकियां उसके कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश जायसवाल से बढ़ गईं, जिसे उसके साथ शिक्षक की नौकरी मिली थी।अमन का कहना है कि दोनों पहले से एक-दूसरे के संपर्क में थे और प्रशिक्षण के दौरान चोरी-छिपेमिलते थे। उन्होंने दावा किया कि सुपौल में रहने के दौरान बेटे ने उन्हें जानकारी दी थी कि “प्रेम प्रकाश अंकल” घर आते थे और कई दिनों तक रुकते थे।