मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम को असम की बीजेपी सरकार ने रद्द कर दिया, जिस पर AIMIM नेता वारिस पठान केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हो गए। वारिस पठान ने केंद्र सरकार को मुस्लिम विरोधी बताया है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि, बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है।
वारिस पठान ने दावा किया है कि, बीजेपी सरकार मुसलमानों से नफरत करती है, वे हमारी खान-पान की आदतों से नफरत करते हैं।