आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस के बीच गठबंधन पर मुहर लग चुकी है। जिसके तहत कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें कि, सपा ने कांग्रेस के के लिए पूर्वांचल एवं अवध क्षेत्र की 11, बुंदेलखंड की 1 तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 5 सीटें छोड़ी हैं। इनमें रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलदंशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी एवं देवरिया सीटें सम्मिलित हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस के बीच गठबंधन पर मुहर लग चुकी है। जिसके तहत कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।