राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गई हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की बैठक होने वाली है। इससे पहले बीजेपी के दिग्गज नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी है।
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, गठबंधन के किसी नेता के पास पीएम मोदी को रोकने की हिम्मत नहीं है।