लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी प्रचार में जोर-शोर से जुटी हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। भारत की सबसे अमीर महिला ने भी देश की सबसे पुरानी पार्टी का साथ छोड़ दिया है।
सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ने का किया एलान
हरियाणा सरकार में मंत्री रही सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया है। इस बात की जानकारी सावित्री जिंदल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी है । आपको बता दें कि, इससे पहले देश की सबसे अमीर महिला सावित्री के बेटे नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं अब कयास लगाया जा रहा है कि, सावित्री जिंदल भी बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।
सावित्री जिंदल ने सोशल मीडिया साइट X पर ये लिखा
सावित्री जिंदल ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा है कि, मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं । उन्होंने आगे लिखा है कि, कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए व सभी साथियों का, जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूँगी।
Comments (0)